Home उत्तर प्रदेश Aligarh News: टाइगर लॉक की प्रापर्टी में घुसे लोग, कब्जे की कोशिश...

Aligarh News: टाइगर लॉक की प्रापर्टी में घुसे लोग, कब्जे की कोशिश का आरोप

0
133

[ad_1]

टूटे पड़े सीसीटीवी कैमरे

टूटे पड़े सीसीटीवी कैमरे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी जीटी रोड इलाके की बेशकीमती टाइगर लॉक फैक्टरी की प्रापर्टी में बृहस्पतिवार शाम कुछ लोगों ने घुसकर तोडफ़ोड़ कर दी। आरोप है कि गाडिय़ों में सवार यह लोग कब्जे के इरादे से घुसे थे। मगर वहां दूसरे पक्ष की महिलाओं के आने और विरोध की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इस पक्ष को टकराव को देखते हुए भगा दिया। अब मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी है। वहीं देर रात एक पक्ष की ओर से तहरीर दिए जाने की जानकारी मिली है। मगर इंस्पेक्टर स्तर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

बता दें कि टाइगर लॉक फैक्टरी की प्रापर्टी पर कुछ माह पहले विवाद हुआ है। यहां के केयर टेकर मुन्नालाल पचौरी परिवार पर कुछ माह पहले फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगा, जिसमें प्रापर्टी के मालिक पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया। पचौरी पक्ष जमानत पर बाहर भी आ गया। इस संपत्ति पर कब्जे का मामला अदालत पहुंच गया। इसी बीच तीन दिन पहले बन्नादेवी पुलिस ने मुन्नालाल पचौरी, उनके बेटे विराट सहित तीन लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में गैंगस्टर की कार्रवाई की है। 

इसके बाद अब बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह घटनाक्रम हुआ कि कुछ लोग इस प्रापर्टी पर पहुंच गए और तोडफ़ोड़ करते हुए सीसीटीवी व शीशा आदि तोड़ दिया। इसमें कुछ राजनीतिक रसूख रखने वाले लोग भी बताए गए हैं। दूसरे पक्ष से भी राजनीतिक सिफारिश है। मामले की भनक लगने पर वहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया और पुलिस अधिकारियों तक फोन हुए। इस सूचना पर तत्काल इलाका पुलिस के साथ सीओ द्वितीय व एसीएम मौके पर पहुंचे। जहां कार सवारों को भगा दिया गया। मामले में यथास्थिति व कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार इस सूचना पर पुलिस गई थी। 

यह भी पढ़ें -  UP Police SI PET Admit Card: यूपी पुलिस एसआई पीईटी फेज-2 के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र

मगर पुलिस के पहुंचने पर लोग खुद ही भाग गए। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वहीं एसीएम मो.अमान के अनुसार वे अधिकारियों के निर्देश पर वहां पहुंचे थे। सीओ द्वितीय वहां मौजूद मिले। कानून व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं है। जो लोग आए थे, उन्हें पुलिस ने भगा दिया। अब मामले में पुलिस स्तर से निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी है। रिपोर्ट मिलने पर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पाबंद किया जाएगा। बता दें कि इस बेशकीमती प्रापर्टी पर कब्जे के इरादे से यह तीसरा प्रयास हुआ है और दोनों ओर से कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोग जुड़े हैं।                 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here