Home अपराध बरेली: कांवरियों के जत्थे में शामिल अराजकतत्वों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस...

बरेली: कांवरियों के जत्थे में शामिल अराजकतत्वों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने चलाई लाठी

0
493

अराजकतत्वों का कोई जाति या मजहब नहीं होता है, उनका काम सिर्फ और सिर्फ माहौल बिगाड़ना होता है। उसके बाद वे मौके सक नदारद हो जाते हैं। एक ऐसा ही मामला आज फिर बरेली के जोगी नवादा से आ रहा है, जहां पर कांवड़ यात्रा गुजरने को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। रविवार को कांवड़िया इसी इलाके से कांवड़ निकालने पर अड़े थे, जबकि दूसरे समुदाय के लोग नई परंपरा बताकर जत्था और उसके साथ डीजे ले जाने का विरोध कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए मौके पर आरएएफ और पुलिस तैनात कर दी गई। डीएम और एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से वार्ता की गई।

इसके बाद कावड़ियों से डीजे बंद करके जत्था निकालने को कहा गया तो कावड़ियों के साथ भीड़ में शामिल हुए अराजकतत्वों ने पहले पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाया। उसके बाद जत्था निकालने के दौरान तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। बवाल की संभावना टालने के लिए मौके पर मौजूद डीएम और एसएसपी ने फोर्स को लाठीचार्ज करने का निर्देश दे दिया।
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। लाठीचार्ज में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ अराजकतत्वों को भी गिरफ्तार भी किया है। जोगी नवादा क्षेत्र को छावनी बना दिया गया है। मौके पर पुलिस और पीएसी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि किसी को भी नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  TNEA काउंसलिंग 2022 राउंड 1 tneaonline.org पर शुरू होता है, यहां सीधा लिंक है

जोगी नवादा में बीते रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया था। प्रारंभिक जांच में एक ओर से गुलाल फेंकने के बाद दूसरी ओर से पथराव की बात सामने आई। इस मामले में दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं और कई वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है। आईजी रेंज के निर्देशन में बदायूं के एसएसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इस रविवार को फिर तनाव की स्थिति बन गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here