Home उत्तर प्रदेश Bihar: यूपी की नाबालिग से मधुबनी में सामूहिक दुष्कर्म, महिला दलाल समेत...

Bihar: यूपी की नाबालिग से मधुबनी में सामूहिक दुष्कर्म, महिला दलाल समेत तीन गिरफ्तार

0
105

[ad_1]

गैंगरेप

गैंगरेप
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की एक नाबालिग लड़की से बिहार के मधुबनी जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस बच्ची को 50 हजार रुपये में महिला दलाल को बेच दिया गया था। मामले में पुलिस ने महिला दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मधुबनी पुलिस के अनुसार घटना का पर्दाफाश तब हुआ जब यूपी की मऊ पुलिस ने मधुबनी आकर महिला दलाल सोनी देवी के कब्जे से नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस बच्ची के साथ पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था। इसके बाद उसे सोनी देवी को 50 हजार रुपये में बेचा गया। 

पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व पीड़िता मऊ से ट्रेन पकड़कर बिहार के मधुबनी जिले से होते हुए जयनगर पहुंच गई थी। जयनगर में जब वह बाजार में घूम रही थी, तभी उसे अर्जुन नाम का एक युवक मिला। वह उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया, वहां उसने और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंधक बना लिया गया। यहां भी कई लोगों ने उसका यौन शोषण किया। 

इधर, नाबालिग के परिजनों ने उसके घर से गायब होने की सूचना मऊ थाने को दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। पड़ताल के दौरान मऊ पुलिस को लड़की के जयनगर में होने की सूचना मिली। वहां एक पुलिस टीम भेजी गई और दलाल सोनी देवी के घर पर छापा मारकर पीड़िता का मुक्त करा लिया।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सोनी देवी के अलावा अर्जुन यादव और साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुछ पुलिसकर्मियों के भी इसमें शामिल होने की सूचना है, उनकी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  Agniveer Bharti Varanasi: सेना भर्ती के पांचवे दिन सोनभद्र के युवकों ने दिखाया दमखम, रेस में 327 हुए सफल

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here