Home Trending प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो, अनुपम खेर ने कंगना...

प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो, अनुपम खेर ने कंगना रनौत को दी जीत की बधाई

0
125

नई दिल्ली। कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव 2024 को जीतकर राजनीति में कदम रख लिया है। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की उम्मीदवार थीं। उन्होंने अब मंडी की लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। अब उन्हें कंगना रनौत को बॉलीवुड के सितारों से बधाई मिल रही है।

एक्टर अनुपम खेर ने कंगना रनौत को जीत की बधाई दी है। अनुपम खेर ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा, प्यारी कंगना, तुम्हारी बड़ी विजय पर बधाई हो। तुम रॉकस्टार हो। तुम्हारा सफर बहुत-बहुत प्रेरणादायक रहा है। तुम्हारे लिए, मंडी और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मैं बहुत खुश हूं। तुमने हर बार साबित किया है कि अगर आप फोकस रहकर मेहनत करते हैं तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।

यह भी पढ़ें -  ठगी का खेल: नगर निगम में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगे 7.30 लाख रुपये, 36 युवक और युवतियों से ली रकम

लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत हासिल करने पर कंगना रनौत ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here