Home Photo Gallery सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई पुरानी तस्वीर फैंस...

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई पुरानी तस्वीर फैंस को आ रही खासा पसन्द

0
199

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो शानदार पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच अमिताभ ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक छोटे बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में हर कोई इस बच्चे के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहा हैं। वहीं कुछ लोग इस क्यूट से बच्चे की मासूमियत पर अपना दिल हार रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग बी के साथ दिखने वाला ये बच्चा है कौन ?

जरा ध्यान से इस बच्चे को देखिए। मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा आज बॉलीवुड का स्टार है। जी, बिल्कुल सही पहचाना…! ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि जूनियर बच्चन हैं। तस्वीर में दिखने वाला ये क्यूट सा बच्चा अभिषेक बच्चन हैं। ये तो आप सब जानते हैं कि अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक से कितना प्यार करते हैं, इसका इजहार वह आए दिन सोशल मीडिया पर करते हैं। इस तस्वीर को शेयर कर के भी बिग बी ने अपने बेटे के लिए अपना प्यार दिखाया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि- अभिषेक आपने कैमरे के सामने बहुत जल्दी शुरुआत की और आप इसे हमेशा जारी रखें। मेरी प्रार्थना आपके साथ है। पिता का ये प्यार देख जूनियर बी भी इस तस्वीर पर कंमेट करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होनें पापा के इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है।

यह भी पढ़ें -  योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर यूपी में रहेगा दो दिन का अवकाश

वहीं फैंस भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की ये थ्रोबैक फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं, जिसके चलते बिग बी और अभिषेक की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्म घूमर में नजर आए थे। हालांकि एक्टर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here