Home अपराध बाराबंकी में किसान का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

बाराबंकी में किसान का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू

0
117

बाराबंकी। मंगलवार सुबह पुआल में किसान का शव मिलने के मामले में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो गई है। पीएम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आने के बाद खुलासे के लिए लगी तीन टीमों ने तेजी पकड़ ली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीननगर में किसान राजमल की हत्या कर शव को मीरनगर-बड्डूपुर मार्ग पर महन्त कुटी की बाग में फेंका गया था। सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस व फॉरेन्सिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के बडे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  UP Constable Recruitment 2022: जल्द ही जारी होगा नोटिफिकेशन, जानें इस भर्ती में कितना होगा कॉम्पिटिशन और नौकरी मिलने में लगेगा कितना समय

इस प्रकरण का खुलासा करने के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस की टीम लगाई गई हैं। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व गांव की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसमें पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले है।

बुधवार को पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली भी बुलाया था। इस सम्बन्ध में सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि किसान की मौत गला दबाकर की गयी थी। पुलिस हर पहलू की गम्भीरता से जांच कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here