Home उत्तर प्रदेश देशभर के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

देशभर के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

0
125

देशभर के मौसम में इन दिनों उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां भीषण गर्मी का प्रकोप है, तो दूसरी तरफ तूफानी बारिश की चेतावनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 10 मई के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज 10 मई को लू चलने के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तर प्रदेश कई कई जिलों में उमस बढ़ने के बाद बारिश की संभावनी जताई गई है। यूपी में 12 से 14 मई के बीच बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने 10 से 15 मई के बीच राज्य के कई हिस्से में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज और खगड़िया में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में भी 10 से 14 मई के बीच बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरन तारन, मुक्तसर और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें -  नोएडा ट्विन टावरों का विध्वंस: आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता में कोई बड़ा बदलाव नहीं

वहीं, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में आज हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। जबकि 11 से 14 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here