Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 04 जुलाई, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 04 जुलाई, 2026 का दिन

0
54

आज 04 जुलाई 2026, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 05 बजकर 02 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है, साथ ही आज शाम 07 बजकर 13 मिनट पर शुक्र सिंह राशि में गोचर करेगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसले ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज किसी भी योजना को बहुत सोच-विचार करके कार्यान्वित करने से लक्ष्य हासिल होगा और मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है , लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। आज आपको आफिशियल कामों के प्रति और ज्यादा फोकस होने की जरूरत है। आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। सरकारी नौकरी में मनपसंद कार्यभार मिलने से आज कुछ राहत मिलेगी। आज व्यवसाय संबंधी जो भी डील मिले उसे हासिल करने में ज्यादा सोच-विचार ना करें। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट के बीच पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी कार्य योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पारिवारिक मतभेद आज समाप्त हो जाएंगे , घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज किसी दूसरे के मामले में बिना मांगे सलाह न दें। आप अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। आज अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय बच्चों के साथ बिताएं। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, फायदा होगा जिससे आपके बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों का हिम्मत से मुक़ाबला करने की क्षमता आज आपको खास पहचान दिलाएगी। मेडिटेशन करें स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कर्क राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप ऑफीसियल कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे और बेवजह की गतिविधियों में रुचि नहीं लेंगे। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज फिल्मी जगत से जुड़े लोगों को किसी नई फिल्म में काम करने का ऑफर आ सकता है। आज व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग से जुड़े कामों को भी व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। आज पारिवारिक सुख सुविधाओं से संबंधित चीजों की शॉपिंग करेंगे। आज इस राशि के स्टूडेंट अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी से सलाह लेंगे, सतर्कता बरतना आपके लिए सही रहेगा। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से आज खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग बहुत खुश होंगे।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। भावनात्मक रूप से आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, आज वह कम मेहनत से ही सफल हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। बच्चे आज आपसे स्विमिंग क्लासेस जॉइन करने की मांग कर सकते है। आज किसी सम्मानित व्यक्ति के साथ में कुछ समय बिताना आपके व्यक्तित्व में नया निखार लाएगा। आज परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे।

कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आज दूर हो जाएगी। आज आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है जिससे आपकी कार्य योजना समय से पूरी हो जाये। आज परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके फ़ेवर में रहेगा। आज विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर पूरी मेहनत करें, तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात होगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 09 मई, 2024 का दिन, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

तुला राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी होगी, अपनी कार्य क्षमता में कमी न आने दें। आज रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।आज बिना सोचे-समझे किसी पॉलिसी आदि में निवेश न करें। आज ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें, जितना सतर्क रहेंगे उतना उत्तम रहेगा। आज कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। आज विदेश से जुड़े व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज पारिवारिक तालमेल बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज धार्मिक कार्यों में कुछ पैसे खर्च कर सकते है साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिलेगा। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य करने में बिजी रहेंगे। आज ट्रान्सफर के लिए प्रयासरत लोगों को पसंदीदा जगह ट्रान्सफर मिलने की संभावना है। आज बेकरी या ईवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाले लोगों का अच्छा लाभ होगा और किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप में बेहतर फील महसूस करेंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। धनु लग्न या धनु राशि में जन्म लेने वाले लोगों आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत अनुकूल रहेंगी। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। आज व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप लघु उद्योग लगाने की योजना बनाएंगे जिससे व्यावसायिक प्रगति के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में समय लगायेंगे। अच्छे स्वास्थ के लिए हल्का और सुपाच्य भोजन ही ग्रहण करें।

मकर राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं साथ में साइड बिजनेस शुरू करने की योजना बनाएंगे। आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी, जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रुचि है, उन्हें आज किसी पार्टी मे बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। आज अपनी कारोबारी गतिविधियों का ज्यादा प्रचार-प्रसार करने से आपके काम और नाम को पहचान मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आज किसी नए कार्य की शुरूआत करें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए उसकी पसंद के अनुसार व्यावसायिक कार्य शुरू करा सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। लवमेट से आज आपको उपहार मिल सकता है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा अगर आज आप इंटरव्यू देने जा रहे है तो आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। आज सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। आज विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से उन्हें राहत मिलेगी और आपको तरक्की करते देख कुछ लोगों में जलन की भावना जाग सकती है आज इन बातों को नजर अंदाज करें और अपने स्वभाव में सहजता बनाए रखें, ताकि आपकी छवि बेहतर हो। आज नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में स्थिरता बनी रहेगी।

मीन राशि
आज के दिन आपको कुछ नए अनुभव होंगे। आज आपको किसी दूसरे के मामले में दखल देने से बचें। आज जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में बढ़िया लाभ होने की संभावना है अगर आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो किसी समझदार वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर माने, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आज पुस्तकालय के कारोबारी नयी ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे और इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज बॉस आपकी पदोन्नति कर सकते हैं। आज जॉब चेंज करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे ,इस मामले में सोच-समझकर ही निर्णय लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here