Home उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने वाले गरीब आदमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

विश्वविद्यालय बनाने वाले गरीब आदमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

0
183

एक गरीब आदमी के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। आपको जानकर अचम्भा होगा कि एक गरीब आदमी ने विश्वविद्यालय बना डाला, सिर्फ इतना ही नहीं उस गरीब आदमी की अनेक जनपदों में आलीशान कोठियां भी हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं सपा महासचिव आजम खान की।

सपा महासचिव आजम खान के ठिकानों पर सुबह से इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ, एमपी में आज सुबह से चल रही है। इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर अल जौहर ट्रस्ट है।

जनवरी 2023 में आजम खान का एक बयान काफी चर्चित हुआ था, जिसमें उन्होंने खुद को गरीबों का मसीहा बताया था और सरकार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें परेशान कर रही है। मानहानि मामले में पेशी के लिए बांद्रा कोर्ट पहुंचे सपा नेता आजम खान ने मीडिया से कहा था कि वह निर्दोष हैं। उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  चीन का मुकाबला करने के लिए, भारतीय सेना ने 500 KM तक की मारक क्षमता वाली 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइल प्राप्त की

साथ ही उन्होंने खुद को गरीब आदमी और अनाथ बच्चों का मसीहा बताया था। उन्होंने कहा था, सब परेशान करने के लिए किया जा रहा है, मैंने कोई गुनाह नहीं किया। अब तक पूंजीपतियों ने विश्वविद्यालय बनवाए। मैं गरीब आदमी हूं, मैंने एक विश्वविद्यालय बनाया जिसमें अनाथ बच्चों की फीस नहीं लगती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here