Home उत्तर प्रदेश Jhansi: कारोबारी के घर डकैती, पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 12 लाख रुपए...

Jhansi: कारोबारी के घर डकैती, पिता-पुत्र को बंधक बनाकर 12 लाख रुपए नगद और 18 लाख का सोना ले गए डकैत

0
118

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में कारोबारी के घर डकैती का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र को बंधक बनाकर बदमाश 12 लाख रुपये नगद और 18 लाख का सोना ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, झांसी के गुरसराय थाना इलाके के ग्राम खैरो में श्रेयांश जैन किराने की दुकान चलाते हैं। बीती रात वह अपने घर में थे। इसी दौरान 7-8 डकैत उनके घर में घुस गए। डकैत असलाधारी थे। उन्होंने पहले पिता पुत्र पर हमला किया और उसके बाद में बंधक बनाकर घर में रखी 12 लाख की नकदी, 18 लाख रुपये का साढ़े तीन सौ ग्राम सोना अपने साथ ले गए। 

यह भी पढ़ें -  Haj Yatra 2023: बनारस के हज यात्रियों के लिए खुशखबरी, हज खर्च में 18,299 रुपये की होगी बचत, जानिए कैसे?

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। लेकिन, अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। बता दें कि 15 दिन पहले तोड़ीफतेहपुर में एक किसान के यहां डकैतों ने 60 लाख की डकैती डाली थी। इसका हाल ही में पुलिस ने खुलासा किया है। इसके बाद इसी माह में दूसरी घटना सामने आ गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here