Home उत्तर प्रदेश Kanpur: स्वतंत्र देव बोले- चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी...

Kanpur: स्वतंत्र देव बोले- चैन से सोइए और मजे से खाइए, बाकी सब मोदी-योगी पर छोड़िए

0
200

[ad_1]

Cabinet Minister Swatantra Dev Singh reached Kanpur

स्वतंत्र देव सिंह
– फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में महापौर व पार्षद प्रत्याशियों को प्रत्येक बूथ पर जीत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सुबह से लेकर शाम तक सभाएं और जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि चैन से सोइए और मजेे से खाइए बाकी सब मोदी और योगी पर छोड़ दीजिए। सुबह उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित सिंधी कॉलोनी में कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में मदद कीजिए।

इसके बाद वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्रजीत सिंह के आवास सिविल लाइंस पहुंचे। यहां पर उन्होंने नीतू सिंह से मुलाकात कर कहा कि यह मत सोचिए एक बार मौका नहीं मिला तो आगे भी नहीं मिलेगा। हो सकता है इससे भी बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए।

यह भी पढ़ें -  G20 Summit: बाबतपुर एयरपोर्ट मार्ग का सुंदरीकरण कार्य शुरू, दो करोड़ की रोशनी से जगमगाएगा शहर का हर कोना

इसी तरह उन्होंने हरजेंदर नगर स्थित खत्री धर्मशाला में बूथ प्रबंधन कार्यशाला में मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, वार्ड अध्यक्षों ,शक्तिकेंद्र संयोजक ,बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा , संजय बाजपेई, बीडी राय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह चौहान, राजीव मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, पवन दीक्षित, रमेश कुशवाहा मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here