Home अपराध KANPUR : स्कूल में सहपाठी ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, इलाज...

KANPUR : स्कूल में सहपाठी ने किया चाकू से प्राणघातक हमला, इलाज के दौरान मौत

0
680

आजकल बच्चों में अपराध इस कदर पैर पसार रहा है कि बच्चे विद्या के मन्दिर में भी खून बहाने से कोई परहेज नहीं कर रहे। आज ऐसी ही एक घटना घटित हुई जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। स्कूल में सहपाठी ने अपने साथी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के गोपालपुरी स्थित एक निजी कॉलेज में कक्षा 9 के छात्र को उसके सहपाठी ने चाकू से गोद डाला। वारदात की सूचना पर शिक्षक और स्टाफ पहुंचा। आनन-फानन घायल को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  डिंपल की जगह जयंत चौधरी को राज्यसभा भेजकर अखिलेश यादव ने खेला कौन सा दांव

जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, छात्र नीलेंद्र तिवारी और राजबीर दोनो दोस्त हैं। सोमवार सुबह स्कूल में राजबीर ने नीलेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने कई वार किए, जिससे नीलेंद्र लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले साल कक्षा नौ में फेल हो चुके हैं। वारदात का कारण अभी पता नहीं चल सका है। एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here