लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 30 जून को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in और admitcards.upessc.org पर जाकर इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थी अपने रोल नंबर, पिता के नाम और जन्मतिथि जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध होंगे।
इन तारीखों पर होगी UPTET 2026 परीक्षा
UPESSC के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा।
2 और 3 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
4 जुलाई को केवल पहली शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। शुरुआती दिनों में उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) का पेपर आयोजित होगा, जबकि बाद में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) स्तर की परीक्षा होगी।
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—
आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले UPTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
परीक्षा का चयन करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी का नाम/पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिए गए सिक्योरिटी कोड को भरें।
Search बटन पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचें?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न जानकारियां अवश्य जांच लें—
अभ्यर्थी का नाम
परीक्षा की तारीख
परीक्षा की शिफ्ट
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश
ध्यान रहे कि एग्जाम सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगा।
UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)
कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 30-30 प्रश्न होंगे।
बाल विकास एवं शिक्षण विधि
भाषा प्रथम
भाषा द्वितीय
गणित
पर्यावरण अध्ययन
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)
इस पेपर में भी कुल 150 प्रश्न होंगे।
बाल विकास एवं शिक्षण विधि – 30 प्रश्न
प्रथम भाषा (हिंदी) – 30 प्रश्न
द्वितीय भाषा – 30 प्रश्न
गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन – 60 प्रश्न
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे।
UPTET 2026 पासिंग मार्क्स
UPTET क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे।
सामान्य वर्ग: 150 में से 90 अंक (60 प्रतिशत)
SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित: 150 में से 82 अंक (55 प्रतिशत)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का मिलान अवश्य करें और निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।








