Home उत्तर प्रदेश Mau: मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में हैं...

Mau: मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार, अलग-अलग थानों में हैं कई मुकदमे दर्ज

0
71

[ad_1]

मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी गिरोह का शूटर बृजेश गिरफ्तार
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्तार अंसारी के शूटर को बंधा रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उस पर जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

शहर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मंगलवार रात बंधा रोड हनुमान मंदिर के पास एक बदमाश के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर बृजेश सोनकर निवासी मठियाटोला थाना कोतवाली के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: डिवाइडर से टकराकर पलट गई कार, हादसे में सर्राफ व उसके नौकर की मौत

हिस्ट्रीशीटर अपराधी बृजेश जिले के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी के दौरान इसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। उस पर दक्षिणटोला थाना में दो, कोपागंज थाना में तीन जबकि शहर कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here