Home उत्तर प्रदेश बारिश बनी टीम इंडिया के अभ्यास में रोड़ा, बूंदाबांदी शुरू होने से...

बारिश बनी टीम इंडिया के अभ्यास में रोड़ा, बूंदाबांदी शुरू होने से टीम को बीच में ही रोकना पड़ा अभ्यास

0
113

कानपुर। बारिश ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में खलल डाल दिया। कल से शुरू हो रहे भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के लिए अभ्यास काफी जरूरी था।

टीम इंडिया का अभ्यास सत्र सुबह 9ः30 से शुरू होकर 12ः30 बजे तक चलना था। लेकिन बूंदाबांदी शुरू होने से टीम को अभ्यास बीच में ही रोकना पड़ा। टीम इंडिया वापस अभ्यास रोककर होटल रवाना हो चुकी है। वहीं बांग्लादेशी टीम मैदान में ड्रेसिंग रूम में कवर्स हटने का इंतजार कर रही है। बांग्लादेशी टीम सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में बांग्लादेशी टीम चाहेगी कि कल मैच शुरू होने से पहले आज अभ्यास करके तैयारियां पूरी कर ली जाएं। फिलहाल मैदान को गीला होने से बचाने के लिए कवर्स ढक दिए गये हैं।

यह भी पढ़ें -  New Year 2023: Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल का कहना है कि वाराणसी ने होटल बुकिंग के मामले में गोवा को पीछे छोड़ दिया है

प्रेसवार्ता में यूपीसीए के वेन्यू डायरेक्टर संजय कपूर ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और यूपीसीए अध्यक्ष डॉ. निधिपति संघानिया मैच का उद्घाटन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here