Home Trending लड़के ने अपने होंठों पर लगाया Fevi Kwik

लड़के ने अपने होंठों पर लगाया Fevi Kwik

0
248

इस दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। कुछ सीधे और शांत स्वभाव के तो कुछ बड़े ही खुराफाती किस्म के। खुराफाती किस्म के लोग जब तक कुछ खुराफात ना करें तब तक उनके दिल को चैन नहीं मिलता। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़के के दिमाग में पता नहीं क्या आया कि उसने अपने होंठों को Fevi Kwik से चिपका लिया। पहले तो उसे लगा कि शायद कुछ नहीं होगा, लेकिन आगे जो कुछ भी हुआ उससे उसकी आत्मा कांप गई।

दरअसल, लड़के ने जब अपने होंठों पर Fevi Kwik लगाया तब उसके होंठ आपस में चिपक गए और उसका मुंह बंद हो गया। वह अपना मुंह खोलने की तमाम कोशिशें करता रहा लेकिन वह खुल ना सका। जब उसे इस बात का एहसास हुआ कि उसके होंठ आपस में चिपक गए हैं, जिससे उसका मुंह खुल नहीं रहा, तब उसके आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह रोने लगता है। लड़का अपनी इस हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहा था। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने से ऐसा लग रहा जैसे लड़के ने ये सब वीडियो को वायरल करने के लिए किया था।

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ArunPrayagi1 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है और लड़के के इस मूर्खता पर अपनी बात रखी है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे कहते हैं ना सुलेमानी कीडा, जब वह फड़फड़ाता है तो कुछ ऐसा ही काम करवाता है। दूसरे ने लिखा- इसे बहुत खुजली थी, अब मिट जाएगी। तीसरे ने लिखा- देखा आपने लापरवाही का नतीजा।

यह भी पढ़ें -  घने कोहरे और धुंध से 7 एयरपोर्ट्स पर जीरो हुई विजिबिलिटी, कई फ्लाइट्स में देरी, कुछ हुईं कैंसिल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here