Home अपराध पत्नी वियोग में पति ने भी फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में...

पत्नी वियोग में पति ने भी फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

0
55

बाराबंकी। आपस में कहासुनी को लेकर पत्नी के फांसी लगा जान देने के नौंवे दिन पति भी फंदे से लटक गया। उसका शव आम के पेड़ में रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला तो कोहराम मच गया। पत्नी के न रहने के बाद पति भीतर से काफी टूट गया था। परिजनों व गांव में शोक पसर गया, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमाबाद में गुरुवार की सुबह हुआ। यहां का रहने वाला मिथुन रावत 22 पुत्र ननकू गुरुवार की सुबह सात बजे घर से निकल गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की तो घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिथुन फांसी के फंदे से लटकता मिला। उसका शव खेत में लगे आम के पेड़ से बंधी रस्सी के फंदे से झूल रहा था। यह देख परिजनों में हाहाकार मच गया वहीं ग्रामीण इस घटना को देखकर गम में डूब गए।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: 106 साल में 20 लोगों ने चलाई शहर की सरकार, 46 प्रशासकों के हवाले रही कमान

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि नौ दिन पहले पांच मई को मृतक मिथुन की पत्नी शिवकुमारी ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा कि पति मिथुन खरीदी गई पिकप भाड़े पर चलाता था, जिसकी किश्तें नहीं जमा हो सकी थीं।

इसी बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हुई थी। मंगलवार की शाम शिवकुमारी ने अपने भाई को फोन कर मायके आने की बात कही लेकिन उसी दिन शाम को उसका शव फंदे से लटका मिला। इस घटना के बाद मिथुन बहुत दुखी हो गया था। थानाध्यक्ष जैदपुर संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here