Home अंतरराष्ट्रीय नेपाल में फिर बिगड़े हालात, सांप्रदायिक तनाव और झड़पें

नेपाल में फिर बिगड़े हालात, सांप्रदायिक तनाव और झड़पें

0
140

नेपाल में एक बार फिर हालात बिगड़ गए हैं। सोमवार को भारत की सीमा से लगे बीरगंज के कुछ हिस्सों में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव और झड़प होने की आशंकाओं के चलते कर्फ्यू लगाया गया है। यह कदम परसा जिले के बीरगंज शहर में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर हुए प्रदर्शनों के हिंसक होने के एक दिन बाद उठाया गया है।

परसा जिला प्रशासन कार्यालय (DAO) ने बीरगंज महानगर के संवेदनशील क्षेत्रों के लिए कर्फ्यू जारी किया है। यह प्रतिबंध स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर एक बजे से लागू हो गए हैं और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  वायरल वीडियो: मेट्रो के अंदर परफेक्ट सेल्फी लेने के लिए बुजुर्ग कपल ने की जद्दोजहद, क्यूट मोमेंट ने जीता दिल

परसा जिला कार्यालय के मुख्य अधिकारी भोला दहाल द्वारा हस्ताक्षरित एक नोटिस के अनुसार, ‘शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निर्धारित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सभा करने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।’

नोटिस में कहा गया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र पूर्व में बस पार्क क्षेत्र से पश्चिम में सिरसिया ब्रिज तक और उत्तर में पावर हाउस चौक से दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here