Home अपराध चोरी के कई वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार, पलक झपकते ही...

चोरी के कई वाहनों के साथ दो चोर गिरफ्तार, पलक झपकते ही वाहन कर देते थे पार

0
110
Kanpur
Kanpur

कानपुर। नजीराबाद पुलिस ने त्रिनेत्र कैमरे की मदद से वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे में चोरी के कई वाहन बरामद हुए। आरोपी पलक झपकते ही मास्टर चाभी से वाहन पार कर देते थे।

नजीराबाद के आरके नगर की रहने वाली डॉ. अंजू दीक्षित के घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तब दो युवक स्कूटी ले जाते कैद हुए। इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने पूछताछ में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें -  यात्रीगण कृपया ध्यान दें: लखनऊ-चंडीगढ़ सहित सात जोड़ी ट्रेनें कल से कैंसिल, इन गाड़ियों के बदले रहेंगे रूट

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
1. संजीव उर्फ मिन्चू निवासी 105/8 प्रेम नगर थाना चमनगंज कानपुर नगर
2. उत्कर्ष कश्यप उर्फ पंडित निवासी टूटी रेलवे लाइन गीता पार्क थाना बजरिया कानपुर नगर
ये माल हुआ बरामद
आरोपियों के कब्जे से पांच स्कूटी, चार मोटरसाइकिल व दो ई-रिक्शा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here