Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल

0
49

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

औरास। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी औरास से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के ईदगांव निवासी बाबूलाल (55), बेटे शिवनारायण (30), राजकुमार (23), बहू प्रतिमा (21) और परिवार की ईश्वर देवी (45) व बेटे अमन (24) के साथ कार से बालाजी दर्शन करने गए थे। रविवार सुबह चार बजे सभी एक्सप्रेसवे के रास्ते घर लौट रहे थे। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सबसली खेड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे तभी कार चला रहे राहुल (23) को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाबूलाल के दोनों बेटों के अलावा ईश्वर देवी और उनका बेटा अमन घायल हो गए जबकि बाबूलाल, बहू प्रतिमा और चालक राहुल बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेक्स्यू टीम घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को औरास टोलप्लाजा पर खड़ी करा दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: डंपर की टक्कर से कार सवार दो लोग घायल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here