Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: रहमान इंडस्ट्रीज के कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली

Unnao News: रहमान इंडस्ट्रीज के कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली

0
56

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में आयकर विभाग की टीम ने चौथे दिन जांच पूरी की। सुबह करीब 11 बजे टीम लखनऊ लौट गई। 70 घंटे चली जांच में टीम को कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली है। टीम ने दो हजार कागजातों की फोटो कॉपी और कंप्यूटर डेटा कॉपी किया है।
शहर के अकरमपुर और बंथर स्थित रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे जांच शुरू की थी। लगातार चार दिन तक जांच करने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे टीम लौट गई। जांच अधिकारियों ने कंप्यूटर डेटा, कर्मचारियों को भुगतान के साथ ही कारोबार से संबंधित अभिलेखों और बैंक खातों का ब्योरा जुटाया है। जांच टीम काफी संख्या में अभिलेख और कंप्यूटर की कॉपी भी अपने साथ लेकर गई है। उधर, औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही आयकर विभाग की जांच से उद्यमियों में दहशत है। दो महीने में तीसरी बार आयकर विभाग की टीम जिले में आई थी।

यह भी पढ़ें -  अग्निपथ योजना के विरोध में भड़काऊ मैसेज वायरल करने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के पांच एडमिन व एक अन्य गिरफ्तार

उन्नाव। रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में आयकर विभाग की टीम ने चौथे दिन जांच पूरी की। सुबह करीब 11 बजे टीम लखनऊ लौट गई। 70 घंटे चली जांच में टीम को कई खातों के लेनदेन में गड़बड़ी मिली है। टीम ने दो हजार कागजातों की फोटो कॉपी और कंप्यूटर डेटा कॉपी किया है।

शहर के अकरमपुर और बंथर स्थित रहमान इंडस्ट्रीज की दो यूनिटों में लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर एक बजे जांच शुरू की थी। लगातार चार दिन तक जांच करने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे टीम लौट गई। जांच अधिकारियों ने कंप्यूटर डेटा, कर्मचारियों को भुगतान के साथ ही कारोबार से संबंधित अभिलेखों और बैंक खातों का ब्योरा जुटाया है। जांच टीम काफी संख्या में अभिलेख और कंप्यूटर की कॉपी भी अपने साथ लेकर गई है। उधर, औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार हो रही आयकर विभाग की जांच से उद्यमियों में दहशत है। दो महीने में तीसरी बार आयकर विभाग की टीम जिले में आई थी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here