Home उत्तर प्रदेश UP: दो सहेलियों को आपस में हुआ प्यार, परवान चढ़ी मोहब्बत, मंदिर...

UP: दो सहेलियों को आपस में हुआ प्यार, परवान चढ़ी मोहब्बत, मंदिर में रीता ने सुनीता की मांग में भरा सिंदूर

0
71

[ad_1]

Same Gender Marriage in hamirpur up

युवतियों ने की शादी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में हमीरपुर जिले के राठ में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। बचपन से साथ खेलीं दो सहेलियों में आपस में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ने पर मंदिर में रीता ने सुनीता की मांग में सिंदूर भर दिया। यही नहीं दोनों रजिस्टर्ड शादी के लिए सिविल कोर्ट पहुंच गईं। जहां अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए समलैंगिक विवाह कराने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें -  allahabad high court order : आदेश का पालन नहीं करने पर दूसरी याचिका अवमानना याचिका का विकल्प नहीं

जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गांव निवासी रीता कुशवाहा (20) बचपन से चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुंटा गांव निवासी मामा हरनारायण के यहां रहतीं हैं। सामने रहने वाली सुनीता कुशवाहा (21) से बचपन की दोस्ती थी। जवान होते दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और एक दूसरे से विवाह की ठानी। घर वालों के विरोध पर छह माह पहले दोनों राजकोट भाग गईं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here