Home उत्तर प्रदेश अच्छी खबर: 12 गांवों के लिए हाथरस से चलेंगी रोडवेज बसें, मार्गों...

अच्छी खबर: 12 गांवों के लिए हाथरस से चलेंगी रोडवेज बसें, मार्गों का किया जा रहा सर्वे

0
100

[ad_1]

Roadways buses run from Hathras for 12 villages

यूपी रोडवेज बस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के 12 गांवों के लोगों के लिए राहत की बात है। अब उनके गांव से मुख्यालय की डगर आसान होगी। परिवहन निगम द्वारा जिले के 12 गांवों के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल इन मार्गों की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। उसके बाद बसों का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन मार्गों  पर संचालन के लिए बसों को अनुबंधित किया जाएगा। 

जिले के हाथरस-जलेसर, सासनी-इगलास, हाथरस जंक्शन-कैलोरा आदि गांवों के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा नहीं है। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब इन गांवों के लिए लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी राहत मिलेगी। रोडवेज द्वारा अब ग्रामीण अंचल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : संविदा पर तैनात शिक्षकों को अध्यापन करते रहने का आदेश

क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) सतेंद्र वर्मा का कहना है कि ग्रामीण अंचल के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। करीब 12 मार्ग हैं। इनकी हालत देखी जा रही है। आखिर बसों का संचालन किन कारणों से रुका हुआ है, यह भी पता किया जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here