Home उत्तर प्रदेश उन्नाव कल्याणी नदी के पुनरुद्धार में आ रही समस्याओं का किया निस्तारण

कल्याणी नदी के पुनरुद्धार में आ रही समस्याओं का किया निस्तारण

0
62

[ad_1]

ख़बर सुनें

बांगरमऊ। कल्याणी नदी के पुनरुद्धार के लिए हो रही खोदाई में किसानों की जमीन जाने और मार्ग अवरुद्ध होेने की शिकायत पर समस्या के समाधान के लिए सीडीओ ने एकीकृत पहल योजना के तहत बैठक की। उन्होंने तीन टीमें बनाईं हैं। ये टीमें गांवों में चौपाल लगाकर समाधान की राह निकालेंगी।
बांगरमऊ तहसील में हुई बैठक में सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने ग्रामीणों और प्रधानों की शिकायतें सुनीं। गांव भिखारीपुर निवासी मुन्नीलाल ने बताया कि उनकी 10 बिसवा भूमि कल्याणी नदी की खोदाई में जा रही है। इसी तरह ओमप्रकाश ने भी तीन बिसवा भूमि कल्याणी नदी में जाने की शिकायत की।
मदारनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चूलाल, रामबाबू, होरीलाल ,लक्ष्मण, रामदयाल समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि गांव खारपुरवा से लतीफपुर जाने वाला कच्चा मार्ग कल्याणी नदी से होकर गुजरता है। नदी में खोदाई होने से खारपुरवा, लतीफपुर, नद्दीपुरवा, कैथापुरवा, जमुनिहा बंगर, साईपुर सगौड़ा आदि गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा।
शिकायतें सुनने के बाद सीडीओ ने आलमपुर रेतवा, भिखारीपुर कस्बा, सकरौली ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निस्तारण के लिए तीन टीमों को रवाना किया। इस दौरान एसडीएम उदित नारायण सेंगर, तहसीलदार दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, क्षेत्राधिकारी पंकज सिंह, एडीओ पंचायत कौशल कुमार, सचिव आशीष सिंह, रोहित सिंह भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: जमीन पर जबरन कब्जा करने से आहत वृद्ध ने खुद को लगाई आग

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here