Home उत्तर प्रदेश उन्नाव दुकान में रखी मिली सहकारी साधन समिति की इफको डीएपी

दुकान में रखी मिली सहकारी साधन समिति की इफको डीएपी

0
35

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। खाद की उपलब्धता जांचने निकले जिला कृषि अधिकारी को सहकारी साधन समिति की 400 बोरी डीएपी एक दुकान में रखी मिली। समिति सचिव के संतोषजनक जवाब न दे पाने पर कृषि अधिकारी ने दुकान सील कर की। सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। एक दुकानदार को रजिस्टर न दिखा पाने पर नोटिस जारी किया है।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा शनिवार दोपहर मियागंज के सिर्स चेरी गांव में इकलाख मोहम्मद की दुकान पर पहुंचे। दुकान में इफको की डीएपी रखी मिली। इकलाख ने बताया कि बोरियां मियागंज के ताजपुर साधन सहकारी समिति की हैं। सचिव ने यहां रखवाया है। इस पर कृषि अधिकारी ने सचिव गीरेंद्र सिंह से इसकी जानकारी ली तो बताया गया कि गोदाम खराब होने की वजह से यहां बोरियां रखी गईं हैं।
इसकी अधिकारिक अनुमति पर सचिव मौन हो गए। इस पर कृषि अधिकारी ने दुकान सील कर सचिव से जवाब तलब किया है। आशाखेड़ा सोहरामऊ में यूसुफ खां खाद भंडार में रजिस्टर नहीं मिला। जिस पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: ओलावृष्टि की भेंट चढ़ी फसल...अब मजदूरी ही मजबूरी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here