मौरावां सामूहिक दुष्कर्म: पीड़िता के बच्चे और बहन की बिगड़ी हालत, अखिलेश बोले- घटना जघन्य…क्या भाजपा कुछ करेगी

0
16

[ad_1]

Maurawan gangrape, condition of the victims child and sister deteriorated, the accused tried to burn them aliv

पीडि़ता और बच्चा, जला हुआ घर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के दुधमुंहे बच्चे और उसकी बहन की हालत लगातार बिगड़ रही है। बुधवार को दोनों को कानपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दोनों बच्चे आग में 45 फीसदी झुलस गए थे। यही नहीं, मारपीट में घायल दुष्कर्म पीड़िता का दायां हाथ भी काम नहीं कर रहा है।

मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 साल की किशोरी से 15 महीने पहले गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने में हीलाहवाली की। किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, तो मामला सुर्खियों में आ गया। आनन फानन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  उन्नावः अनशन पर बैठे दंपती की हालत बिगड़ी

न्यायालय में एक को बेकसूर पाया गया। 15 दिन पहले दोनों आरोपी जमानत पर छूटकर आए और पीड़िता को धमकाना शुरू कर दिया। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। सोमवार शाम को उन्होंने घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता को पीटा और उसके घर में आग लगा दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here