Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण ढहाया

Unnao News: ग्राम समाज की भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण ढहाया

0
45

[ad_1]

पाटन। ग्राम समाज व सुरक्षित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने गिरवा दिया।

तहसील बीघापुर के ग्राम जमीपुर खतौनी गाटा नंबर 1384 रकबा 0.264 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है। वर्तमान में यह तालाब के रूप में बना हुआ है। जिस पर आशीष कुमार निवासी स्वामीखेड़ा मजरा जमीपुर कुछ हिस्से की भूमि में अवैध निर्माण कर रहा था। राजस्व लेखपाल अभिषेक सिंह ने 24 अप्रैल को मौके पर जाकर कार्य को रुकवाया था, लेकिन इसके बाद भी आशीष ने पुन: निर्माण कार्य चालू कर दिया। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने 26 अप्रैल को थाना बिहार में आशीष कुमार व सहयोगी डिंबर स्टोर मालिक के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। उसमें छत डालने के लिए शटरिंग लगवाई जाने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी से अवैध निर्माण को गिरवा दिया।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: उन्नावः बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here