Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ढाबे पर...

Unnao: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था

0
85

[ad_1]

Unnao: bike rider died due to truck collision

सिपाही लाल की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में ढाबे का काम निपटाकर घर जा रहे एक युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव धन्नापुरवा निवासी सिपाही लाल (36) करीब एक साल से हरदोई जिले के थाना मल्लावां के गांव गौरी स्थित प्रधान ढाबे में खाना बनाने का काम करता था।

काम निपटाकर वह बुधवार रात बाइक से घर लौट रहा था। ढाबे से मात्र तीन किलोमीटर दूर ही चला था कि गाजर वाली पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सिपाही लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बांगरमऊ सीएचसी लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड्डी के अलावा बेटियों में शिवानी (10), प्रियंका (8), सोनम (6), नैंसी (5) और मानसी (3) है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

यह भी पढ़ें -  खौफनाक: नौकरी का पहला दिन और फंदे पर लटकी मिली नर्स की लाश, क्या दुष्कर्म के बाद हुई हत्या?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here