Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

Unnao News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

0
35

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

मल्लावां ( हरदोई)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित उन्नाव के बांगरमऊ में रहते हैं। उसका छोटा भाई अजय कुमार मां के साथ गांव में रहता था। गांव में रहने वाले कमलेश, उसका पुत्र विनीत और भोपू लंबे समय से अजय से झगड़ा करते थे।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव : रूट डायवर्जन से फिर हाइवे पर छह घंटे भीषण जाम

19 अप्रैल को आरोपियों ने अजय को परेशान करते हुए उसकी मां के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इससे परेशान होकर अजय कुमार ने फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। सुशील ने बताया कि उसने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय का सहारा लिया। मल्लावां कोतवाल शेषनाथ ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here