Home अपराध Unnao : साधु हत्याकांड के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Unnao : साधु हत्याकांड के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

0
98

उन्नाव के बांगरमऊ कस्बे में साधु बाबा रामदास की हत्या के बाद प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या स्थल के पास बने एक कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। घूरे टोला मोहल्ले में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सभासद अतीक की बैठके के रूप में बने निर्माण को गिराया गया। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।

कार्रवाई के दौरान ब्रजेन्द्र मोहन शुक्ला, गुंजन गुप्ता समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी की, जबकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें -  पश्चिम बंगाल में विपक्षी नेताओं के खिलाफ 'झूठे' मामले: गृह मंत्रालय ने ममता बनर्जी सरकार से तत्काल रिपोर्ट मांगी

साधु बाबा रामदास की हत्या के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

वहीं, हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में पांच युवकों पर हत्या का आरोप है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here