Home अपराध Unnao : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या...

Unnao : शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

0
161

उन्नाव में शादी के महज एक माह बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका चांदनी (20) बीघापुर थाना क्षेत्र के हृदय नगर की निवासी थी। उसकी शादी 7 मई 2026 को शहर कोतवाली क्षेत्र के बक्खा खेड़ा निवासी मनोहर के साथ हुई थी। मृतका के मामा दिलीप ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही चांदनी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित कर रहा था और मंगलवार रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  भारत बनाम बांग्लादेश लाइव, पहला टेस्ट मैच, दिन 2: श्रेयस अय्यर फॉल्स फॉर 86, भारत 7 डाउन बनाम बांग्लादेश | क्रिकेट खबर

सूचना पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here