उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, के अनुसार, 10वीं और 12वीं कक्षा की 2027 की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी, 2027 को खत्म होंगी।
सामने आई जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 5 फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की विषयवार परीक्षा की कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है-:








