Home उत्तर प्रदेश उन्नाव उन्नाव: ऑटो में पीछे से भिड़ी बाइक, मामा की मौत, भांजा-भतीजा घायल

उन्नाव: ऑटो में पीछे से भिड़ी बाइक, मामा की मौत, भांजा-भतीजा घायल

0
76

[ad_1]

ख़बर सुनें

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ऑटो में भिड़ गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भांजा और भतीजा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
अजगैन के जालिमखेड़ा गांव निवासी बउवा राजपूत (20) की लखनऊ के दरोगाखेड़ा में बेकरी है। शनिवार को वह मलांव गांव के तोमरनखेड़ा निवासी भांजे अमित (17) व भतीजे सतीश (18) के साथ बाइक से बेकरी जा रहा था।
बाइक की रफ्तार तेज होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास वह आगे चल रहे ऑटो में घुस गया। सिर में गंभीर चोट आने से बउवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल अमित व सतीश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अमित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जालिमखेड़ा के ग्राम प्रधान भोला ने बताया कि तीनों लखनऊ में बेकरी में काम करते और वहीं रहते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  Unnao: चंद्रिका देवी मंदिर में मुख्य सचिव ने की पूजा-अर्चना, बोले- प्रशासनिक जिम्मेदारी भी धर्म का ही हिस्सा

नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ऑटो में भिड़ गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भांजा और भतीजा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

अजगैन के जालिमखेड़ा गांव निवासी बउवा राजपूत (20) की लखनऊ के दरोगाखेड़ा में बेकरी है। शनिवार को वह मलांव गांव के तोमरनखेड़ा निवासी भांजे अमित (17) व भतीजे सतीश (18) के साथ बाइक से बेकरी जा रहा था।

बाइक की रफ्तार तेज होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास वह आगे चल रहे ऑटो में घुस गया। सिर में गंभीर चोट आने से बउवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल अमित व सतीश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अमित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जालिमखेड़ा के ग्राम प्रधान भोला ने बताया कि तीनों लखनऊ में बेकरी में काम करते और वहीं रहते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here