Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ट्रैक्टर में भिड़ा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड, घायल

Unnao News: ट्रैक्टर में भिड़ा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड, घायल

0
33

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST

छुट्टा मवेशी को बचाने में हादसा, चालक के खिलाफ दी तहरीर

औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सीमऊ गांव के पास छुट्टा मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर में बाइक पीछे से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

सुभानखेड़ा गांव निवासी रविंद्र कुमार (19) हरदोई जिले के संडीला कस्बे में संचालित बर्जर पेंट की फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। मंगलवार सुबह छह बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। सीमऊ गांव के पास लखनऊ से मिनी ट्रैक्टर लेकर हरदोई के प्रतापनगर चौराहे स्थित एक एजेंसी में जा रहे सीतापुर जिले के निवासी राहुल ने सड़क पर अचानक सामने छुट्टा मवेशी आ जाने से ट्रैक्टर मोड़ दिया। पीछे से आ रहा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस चालक को ट्रैक्टर सहित थाने लाई। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील पांडेय ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: क्रास चेकिंग में खामियों पर 36 शिक्षकों का रोका वेतन

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here