Home Trending कैलिफोर्निया पहुंचा चक्रवाती तूफान, भूकंप के तेज झटके, बाढ़-बारिश से मची तबाही

कैलिफोर्निया पहुंचा चक्रवाती तूफान, भूकंप के तेज झटके, बाढ़-बारिश से मची तबाही

0
137
Hurricane Hilary

चक्रवाती तूफान कैलिफोर्निया पहुंच चुका है, भूकंप के तेज झटके, बाढ़-बारिश से तबाही मच गई है। अमेरिका के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान हिलेरी ने जमकर तबाही मचाई है, रविवार की सुबह चक्रवाती तूफान मैक्सिको के बाजा तट पर पहुंचा और फिर कमजोर लेकिन खतरनाक श्रेणी 1 तूफान के रूप में कैलिफोर्निया पहुंच गया। तूफान के कारण कैलिफोर्निया में सड़कों पर सैलाब सा मंजर दिखाई दे रहा है। वहीं राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि इस क्षेत्र में विनाशकारी और जीवन-घातक बाढ आने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि तूफन इसके बाद दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में प्रवेश करेगा। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सल स्टूडियो में भी बाढ आ गई है क्योंकि तूफान हिलेरी के कारण कई इलाकों में काफी तेज बारिश हुई है।

तूफान हिलेरी के मद्देनजर दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सांता बारबरा और वेंचुरा के बीच ओजाई में था। यूएसजीएस के आंकडों के मुताबिक, भूकंप सीसर फॉल्ट पर आया। वेंचुरा काउंटी शेरिफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि भूकंप से नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  'मोदी सरकार के असहयोग के साथ SC पैनल की स्वीकृति...': पेगासस पर राहुल

साउथवेस्ट एयरलाइंस और फ्रंटियर एयरलाइंस ने घोषणा की कि उसने ओंटारियो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली उडानें निलंबित कर दी हैं। एक्स पर एक पोस्ट के अनुसार, साउथवेस्ट एयरलाइंस रविवार 8ः20 को दोपहर 12 बजे से सोमवार 8ः21 को सुबह 10ः30 बजे तक सभी उडानें निलंबित कर रही है। इसके अलावा, फ्रंटियर एयरलाइंस रविवार और सोमवार को सभी उडानें निलंबित कर रही है।”

लॉस एंजिल्स शहर और अन्य क्षेत्रों में नौ मिलियन से अधिक लोगों के लिए अचानक बाढ की चेतावनी जारी की गई है। जैसे ही हिलेरी दक्षिणी कैलिफोर्निया से आगे बढना शुरू करेंगी, पहले से ही हो रही बारिश और तेज होने की उम्मीद है। तूफान के आने से पहले ही, दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाडों में हवा की गति बढकर 78 मील प्रति घंटे हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here