Home अपराध Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने...

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने युवक को जमकर पीटा

0
517

Lucknow : राजधानी लखनऊ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका है। हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य को जूता लगा नहीं है। जिस युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका था, उसका नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में युवक के जूता फेकने के बाद वहां मौजूद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी है। जिससे युवक घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022: प्रचार का शोर थमने तक वाराणसी में ही तीन दिन प्रवास करेंगे पीएम मोदी, आज तय होगा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा पुलिस युवक को राजधानी स्थित गोमती नगर थाने लेकर गई है। आरोपित युवक ने जूता फेंकने की वजह स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से आहत होना बताया है।

बीते दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू धर्मग्रंथों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्हीं बयानों को अपने आक्रोश का कारण बताया है आरोपित युवक ने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here