Home आज का राशिफल आपके लिए कैसा रहेगा 05 जुलाई, 2026 का दिन

आपके लिए कैसा रहेगा 05 जुलाई, 2026 का दिन

0
8

आज 05 जुलाई, 2026 आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज शाम 04 बजकर 40 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 03 बजकर 13 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है।

मेष राशि
आज का दिन आपके जीवन में यादगार रहेगा। असंभव सा लगने वाला काम आज पूरा हो जाएगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त के यहाँ से पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। आज सभी कामों से परे होकर आप प्रकृति के साथ कुछ सुकून के पल बिताएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। ऑफिस में टीम वर्क करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। जीवनसाथी आज आपसे पूर्व में किये वादे को पूरा करेंगे।

वृष राशि
आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। बहुत दिनों से पेंडिंग पड़े घरेलू काम आज पूरा कर लेंगे साथ ही घर के लिए जरूरी और डेकोरेटिव चीजें खरीदने आज मार्केट जाएंगे। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लकी रहेगा। आज आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी की ओर से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोग किसी बड़े कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक करीबी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा करेंगे। आज आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आपके बिजनेस में माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कर्क राशि
आज के दिन आप तरोताजा महसूस करेंगे और आपका सेल्फ कॉमफिडेंस काफी अच्छा रहेगा।आज संडे को ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के तर्क-वितर्क में पड़ने से आपको बचना चाहिए। अनुभवी लोगों का साथ आज आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा और उनसे उचित मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बन रहा है। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि
आज के दिन आपको शुभ समाचार मिलने योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपको अपने खान-पान में सावधानी रखने की जरूरत है आज जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से उनका फेवरिट उपहार मिलने की संभावना है। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। लवमेट काफी दिनों बाद साथ में अच्छा वक्त बिताएंगे।

कन्या राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। आज सोशल साईट के जरिये आप नए लोगों से जुड़ेंगे। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर व्यक्ति आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। होटल या रेस्टोरेंट के काम से जुड़े लोगों का आज दोगुना मुनाफा होगा। आज आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

यह भी पढ़ें -  आपके लिए कैसा रहेगा 11 जून, 2026 का दिन

तुला राशि
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रूकावटें आज समाप्त हो जायेंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। सिविल इंजीनियर्स नए टेंडर हासिल करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की नई वजह देंगे।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके जीवन में नयापन लेकर आएगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी जिससे आप कुछ और बेहतर करने का सोचेंगे। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आज वीकेंड पर आप जीवनसाथी की किसी फेवरिट जगह घूमने जाएंगे। पेरेंट्स बच्चों को उनकी पसंद की जगह घूमाने ले जाएंगे। एमबीए के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लक्की साबित हो सकता है आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।स्वास्थ आज अच्छा रहेगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी जिससे आप काफी मोटिवेट होंगे। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए प्रयासरत लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती है। काम में सजगता और अनुशासन बनाए रखना जरूरी है आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। आज आप पारिवारिक रिश्तों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। आज किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। आज इस राशि की महिलाएं घर से बाहर निकलते समय अपने पर्स आदि का खास ध्यान रखें। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। आज आप किसी नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। अचानक नए स्रोतों से होने वाले धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति संतुलित होगी। आज आप घरेलू जरूरत की चीजें खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचे।

कुंभ राशि
आज का दिन आपके जीवन में नया अवसर लेकर आएगा। आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप कॉन्फिडेंट और खुश हो जायेगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्यक्षमता में इम्पूवमेंट होगा। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। कामर्स या एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मीन राशि
आज का दिन ठीक- ठाक रहेगा। व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े- बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here