Home अपराध बदमाशों ने 2 युवकों को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

बदमाशों ने 2 युवकों को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

0
50

बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। नामापुर दरिया गांव में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात दरिया गांव में हथियारबंद बदमाशों ने कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके दोस्त सन्नी कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

मृतकों की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर निवासी संजय चौधरी के बेटे प्रभात चौधरी और उनके साथी सन्नी कुमार के रूप में की गई है। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभात चौधरी पर अवैध शराब की तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

चश्मदीदों की मानें तो रात में प्रभात और सन्नी गांव के एक सुनसान जगह पर खड़े थे, लेकिन वहां पहले से ही घात लगाकर अपराधी मौजूद थे। करीब 8-10 लोगों ने दोनों पर गोलियां बरसाईं। गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और हमलावर रात का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  कीव में 'विस्फोट', यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में हड़तालें, ब्लैकआउट्स: रिपोर्ट

सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर डीएसपी-2 संजय कुमार और चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा लिए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिवार के लोगों को पूछताछ की जा रही है कि कहीं कोई रंजिश का मामला तो नहीं है। ग्रामीणों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस हर तरीके से इस दोहरे हत्याकांड के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here