Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पति ने परिजनों के साथ मिल पत्नी को पीटा, जबरन...

Unnao News: पति ने परिजनों के साथ मिल पत्नी को पीटा, जबरन पिलाया जहर

0
71

[ad_1]

उन्नाव। दहेज में दो लाख की की मांग पूरी न होने पर पति ने परिजनों ने साथ मिलकर विवाहिता को जमकर पीटा। आरोप है कि जान से मारने के उद्देश्य से उसे जहर पिला दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।

कानपुर नगर के लक्ष्मीपुरवा झाड़ू वाली गली निवासी ओमप्रकाश की पत्नी सीमा की ओर से दी गई तहरीर में बताया है कि उसके बेटी मुस्कान (21) का विवाह 18 फरवरी 2022 को सदर कोतवाली के फतुल्लानगर निवासी सुरेंद्र लोधी के बेटे संदीप से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले दहेज में दो लाख की नकदी की मांग को लेकर बेटी मुस्कान को प्रताड़ित कर रहे थे। उसे दो बार मारपीट कर घर से भी निकाला। इसके बाद ससुरालीजन उसे लेने आए तो नौ अप्रैल 2023 को बेटी को ससुराल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: आपसी विवाद में मारपीट, चार महिलाओं सहित 15 का चालान

बुधवार को बेटी को फोन मिलाया लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद दामाद संदीप को फोन किया तो उन्होंने मुस्कान के बीमार होने की जानकारी दी। कई दिन तक बेटी से बात न होने पर शक हुआ तो बेटी के यहां पहुंची तो बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में भर्ती बेटी से मिली तो बताया कि पति ने ससुरालीजनों के साथ मिलकर पीटा इसके जान से मारने के इरादे से उसे जबरन डाई पिला दी। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि पीड़िता की मां सीमा की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here