Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: पिता ने डांटा तो नाराज दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा घर

Unnao News: पिता ने डांटा तो नाराज दुष्कर्म पीड़िता ने छोड़ा घर

0
62

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Sat, 18 Mar 2023 12:33 AM IST

नवाबगंज। पिता की डांट से खफा होकर घर से निकली दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को तलाशने के लिए पुलिस काफी देर तक परेशान रही। बाद में पता चला कि वह अपनी मौसी के घर पहुंच गई है। पुलिस को डर था कि कहीं छात्रा आत्महत्या न कर ले।

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को पिता ने घरेलू कारणों से डांट दिया। इस पर वह गुस्से में घर से चली गई। पिता ने पुलिस को जानकारी दी तो उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया। उसकी लोकेशन कुसुंभी रेलवे स्टेशन पर मिली। कोतवाल फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे लेकिन किशोरी वहां नहीं मिली। पुलिस ने मोबाइल मिलाया तो उसने बताया कि वह नवाबगंज कस्बे में कोचिंग करने आई थी। उसके बाद वह शहर में रहने वाली मौसी के यहां चली आई है। छात्रा से बात हो जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि छात्रा के साथ पूर्व में दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस उसके संपर्क में भी रहती है। वह सकुशल है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: एहतियात के तौर पर उन्नाव गांव में तैनात रही पीएसी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here