Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: महिला व परिजन पिटते रहे, पुलिस बनी रही मूक दर्शक

Unnao News: महिला व परिजन पिटते रहे, पुलिस बनी रही मूक दर्शक

0
46

[ad_1]

पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के गांव लोचीखेडा में जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने महिला व उसके घर वालों को पुलिस के सामने जमकर पीटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई भी बचाने नहीं पहुंचा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात नामजद सहित बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लोचीखेड़ा गांव निवासी रामराज सिंह के खेत के सामने पड़ोस में रहने वाले कृष्णपाल सिंह करीब बीस लोगों के साथ पोल लगाकर जमीन पर कब्जा कर रहे थे। यह देख रामराज की पत्नी माधुरी ने विरोध किया। आरोपियों ने पहले उसे पीटना शुरू किया। मां पिटता देख बच्चे और अन्य परिजन पहुंच गए। सूचना पर सिपाही पहुंचे और घटना का विवरण लिख रहे थे, तभी आरोपियों ने महिला उसके पति और बेटे रंजीत को पीटना शुरू कर दिया। इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस की मौजूदगी में हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कृष्णपाल सिंह सहित सात नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: गर्दन पर हंसिया रखकर किशोरी से दुष्कर्म

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here