Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: सरकारी जमीन पर बना रहे थे मकान, काम रूकवाया

Unnao News: सरकारी जमीन पर बना रहे थे मकान, काम रूकवाया

0
50

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी

गंजमुरादाबाद।

ग्राम नसीरपुर भिक्खन में गोशाला के पास ग्राम पंचायत की भूमि पर इसी गांव के मुन्नी लाल करीब दो बिसुवा सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बनाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने निर्माण रूकवा दिया।

मुन्नीलाल ने एक सप्ताह पहले मकान का निर्माण शुरू कराया था। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार से की। शनिवार को लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण किया और सरकारी जमीन होने की पुष्टि करते हुए निर्माण रूकवा दिया। चेतावनी दी सरकारी भूमि से अतिक्रमण न हटाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसी तरह पास में ही इसी गांव के हीरा लाल ने करीब आधा बिसुवा भूमि पर कुछ निर्माण करा लिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही वह हरियाणा चला गया। लेखपाल मनोज कुमार ने बताया निर्माण रूकवा दिया है। दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Unnao: महिला की गला दबाकर हत्या, घर के कमरे में सोते समय किया कत्ल, परिजन बोले- प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here