Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: होली पर्व पर हुए बवाल के बाद से मोहल्ले में...

Unnao News: होली पर्व पर हुए बवाल के बाद से मोहल्ले में फोर्स तैनात

0
103

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव

Updated Fri, 24 Mar 2023 01:05 AM IST

गंजमुरादाबाद। जोगियाना मोहल्ले में होली पर्व पर फाग जुलूस निकालने के दौरान महिलाओं द्वारा झाड़ू और पत्थर फेंककर की गई शांति भंग की कोशिश के बाद अभी भी मोहल्ले में पुलिस तैनात है। यह फोर्स रामनवमी तक तैनात रहेगा।

बताते चलें कि नगर में रंगों के त्योहार होली के मौके पर नौ मार्च को फाग जुलूस निकाला जा रहा था इसी दौरान मोहल्ला जोगियाना में एक मकान के ऊपर से कुछ महिलाओं द्वारा झाड़ू और पत्थर फेंककर माहौल गर्म करने का असफल प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: फंदे पर लटकी मिली महिला, दहेज हत्या का मुकदमा

जिसमें 6 लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की गई थी। उसी दिन से लगाया गया पुलिस का पहरा आज तक रात दिन बरकरार है। जोकि आगामी रामनवमी तक जारी रहेगा।

कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनता को भयमुक्त समाज देना पुलिस की जिम्मेदारी है। जिसके चलते मोहल्ला जोगियाना में अभी पुलिस का पहरा बरकरार है और रामनवमी तक जारी रहेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here