Home अपराध Unnao : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत देख सिहर उठे...

Unnao : बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत देख सिहर उठे लोग, डंपर की टक्कर से हुआ हादसा

0
156

Unnao : लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा मन्दिर के पास एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों के मांस के टुकड़े पूरी सड़क पर फैल गए। जिन्हें पुलिस ने हेलमेट से बटोर कर इकट्ठा किया। हादसे के बाद यातायात प्रभावित रहा। मृतक कानपुर जरौली के और लखनऊ के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना दही थाना क्षेत्र अंतर्गत मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर के पास की है।

यह भी पढ़ें -  योगी के मंत्री बोले: अगर सपा का विलय करें तो अखिलेश यादव को केंद्रीय मंत्री बनाने पर भाजपा करेगी विचार

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब पल्सर बाइक सवार रामशंकर त्रिपाठी पुत्र जगदीश निवासी एमआईजी 6 जरौली फेस वन कानपुर नगर और 45 वर्षीय संदीप मिश्रा निवासी लखनऊ की बाइक को गिट्टी से लदे डंपर ने टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद डंपर का पहिया बाइक सवार के ऊपर चढ़ गया। जिससे शरीर के टुकड़े पूरी सड़क पर फैल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दही थाना पुलिस ने घटनास्थल से शवों को हटाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here