Home अपराध UP : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 6 लोगों की गोली मारकर...

UP : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, कई घायल

0
160

देवरिया। जमीनी विवाद कभी-कभी ऐसा उग्र रूप ले लेता है कि पूरा का पूरा परिवार हिंसा की भेंट चढ़ जाता है। जिस जमीन के लिए वे विवाद करते हैं उसका उपयोग करने वाला ही कोई नहीं रहता है। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है।

हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात हैं। पूरे गांव में चीख-पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें -  शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी कोई आपराधिक अपराध नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here