Home उत्तर प्रदेश Varanasi: महावन की खोदाई से खुलेंगे मंदिरों के राज, बभनियांव की कहानी...

Varanasi: महावन की खोदाई से खुलेंगे मंदिरों के राज, बभनियांव की कहानी का होगा खुलासा

0
79

[ad_1]

बभनियांव

बभनियांव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पुरातत्व विभाग की अनुमति मिलने के बाद बीएचयू का प्राचीन इतिहास विभाग जल्द ही महावन में खोदाई करेगा। महावन की खोदाई से बभनियांव के मंदिरों के राज से पर्दा उठेगा। संभावना है कि मंदिरों का समूह या एक बहुत बड़े मंदिर के अवशेष वहां से मिलें। पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित महावन की खोदाई से मंदिरों की शृंखलाओं की नई कहानी सामने आएगी।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: कलश यात्रा से शुरु हुई प्रभु श्रीराम की कथा, प्रेममूर्ति दीपक जी महाराज ने की भक्ति रस की बारिश

बीएचूय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर स्थित बभनियांव गांव की खोदाई में बहुत सी मूर्तियां मिली थीं। इससे पता चलता है कि वहां पर आठवीं और नौवीं शताब्दी का कोई मंदिर रहा होगा। महावन और बभनियांव अगल-बगल के ही गांव हैं। बभनियांव की खोदाई से पता चलता है कि यहां पर मंदिरों का समूह रहा होगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here