Home उत्तर प्रदेश उन्नाव दूल्हे पर साधा निशाना, रिश्तेदार के पीठ में जा धंसी गोली

दूल्हे पर साधा निशाना, रिश्तेदार के पीठ में जा धंसी गोली

0
60

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव। जनवासे पहुंची बरात में चेहरे पर गमछा लपेटकर पहुंचे युवक ने तमंचे से दूल्हे पर फायर कर दिया। गोली दूल्हे के पास खड़े रिश्तेदार की पीठ में लग गई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। घायल को अस्पताल ले जा गया। घायल के परिजन हादसे में चोट लगने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
माखी थाना क्षेत्र से बरात शनिवार रात सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव पहुंची। जनवासे में बरात रुकी। दूल्हा कार के पास खड़ा था। रात लगभग 11 बजे एक युवक वहां पहुंचा और तमंचे से दूल्हे पर फायर झोंक दिया। गोली दूल्हे के रिश्तेदार को लग गई। अफरातफरी के बीच आरोपी भाग गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉक्टर ने बताया कि युवक की पीठ में फायर इंजरी लग रही है लेकिन परिजनों ने सड़क हादसे में चोट लगने की बात कही है। रात लगभग दो बजे घायल अस्पताल से चला गया। गांव में चर्चा है कि युवक दूल्हे को मारने आया था। रविवार सुबह कोतवाल चंद्रकांत ने गांव पहुंचकर कन्या पक्ष से बात की। उन्होंने घटना की जानकारी से इनकार किया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: मृत घोषित महिला को जीवित खोजने में इंस्पेक्टर सम्मानित

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here