Home उत्तर प्रदेश उन्नाव करंट से झुलसकर मासूम की मौत: टीनशेड के नीचे खेल रही थी...

करंट से झुलसकर मासूम की मौत: टीनशेड के नीचे खेल रही थी अनन्या, बचाने में मकान मालिक को भी लगा झटका

0
78

[ad_1]

गांव में झूलते तार और मृतका अनन्या की फाइल फोटो

गांव में झूलते तार और मृतका अनन्या की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में टीनशेड में उतरे करंट की चपेट में आकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए आगे बढ़े मकान मालिक को भी बिजली का झटका लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

असोहा थाना क्षेत्र के गांव कांथा निवासी रामू चौरसिया की बेटी अनन्या (5) खेलते समय पड़ोसी राजेश के दरवाजे पर चली गई। घर के सामने बने टीनशेड के ऊपर से बिजली का तार जा रहा था। तार में कट होने के कारण टीनशेड और उसमें लगे लोहे के पाइप में करंट उतर आया।

यह भी पढ़ें -  Unnao Suicide: घर में फंदे से लटका मिला दुकानदार का शव, आत्महत्या के कारण अज्ञात, मोबाइल की होगी जांच

खेलते-खेलते अनन्या ने जैसे ही लोहे का पाइप पकड़ा, उसी से चिपक गई। राजेश उसे बचाने के लिए दौड़े तो उन्हें भी बिजली के झटके लगे। बिजली सप्लाई बंद कराकर झुलसी अनन्या को लेकर परिजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here