Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: घर से बिना बताए निकले किशोर का तालाब में मिला...

Unnao News: घर से बिना बताए निकले किशोर का तालाब में मिला शव

0
66

[ad_1]

उन्नाव। घर से बिना बताए निकले किशोर का शव कांशीराम कालोनी स्थित एक फार्म हाउस के पास तालाब में में मिला। तालाब के बाहर कपड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। लेकिन पहचान न होने पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। बाद शाम करीब सात बजे उसकी मौसी खोजते हुए पुलिस के पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंच की शव की पहचान की।

सिविल लाइन मिश्रा कालोनी निवासी अक्षत कश्यप (15) कक्षा सात का छात्र था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से बिना बताए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसपर परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस के पास पहुंची तो पता चला कि कांशीराम कालोनी के पास तालाब में किशोर का शव मिला है। लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई है। मृतक की मौसी रूपल कश्यप, मां छाया कश्यप व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इकलौते बेटे का शव देख छाया बेहाल हो गई। रूपल ने बताया कि वैसे तो स्कूल से आने के बाद बच्चे खेलने जाते थे। फिर लौट आते थे। लेकिन आज सुबह से ही निकल गया था तो लगा अभी लौट आएगा। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक की एक छोटी बहन भी है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तालाब में किशोर का शव मिला है। परिजन जैसी तहरीर देंगे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उन्नाव : आईसीएसई हाईस्कूल परीक्षा में विभोर जिला टॉप

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here