Home उत्तर प्रदेश उन्नाव Unnao News: ंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबकर मौत

Unnao News: ंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबकर मौत

0
3464

[ad_1]

गंगा स्नान के दौरान छात्र की डूबकर मौत

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर चौरासी। गंगा स्नान करते समय छात्र गहराई में जाने से डूब गया। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो नदी के किनारे साइकिल पड़ी देख तलाश शुरू की तो उसका शव मिला।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव चिरंजीवपुरवा निवासी अरविंद का 18 वर्षीय बेटा दिलीप शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खरबूजा खाने के लिए साइकिल से गंगा रेती गया था। खरबूजा खाने के बाद वह गंगा में, स्नान करने लगा। इसी दौरान गहराई में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो गंगा नदी के किनारे उसकी साइकिल पड़ी देखी गई।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: पुलिस कार्रवाई के डर से युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

नदी में डूबने की आशंका पर नदी में तलाश शुरू की। शाम करीब 7:30 बजे उसका शव उतराता मिला। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि कक्षा नौ का छात्र था। वह छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां आरती और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here